Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

वर्तमान भारतवर्ष का वर्णन ?

भारत के राज्यों को मुख्य रूप से 5 भाग में वर्णित है।






भारत एक संक्षिप्त वर्णन
भारत (Bharat, अंग्रेजी में इंडिया : India) आधिकारिक नाम भारत गणराज्य (अंग्रेजी : Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित सबसे बड़ा उपमहाद्वीप हैं. पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश हैं. वहीँ जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश हैं.

भारत का भौगोलिक स्वरुप
भारतीय उपमहाद्वीप की दुनिया में 21°N से 78°E के बीच बसा हैं. भारत का धरातलीय विस्तार 08°04' उत्तरी अक्षांश से 37°06' उत्तरी अक्षांश तक और 68°07' पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर तक फैला हैं. भारत की उत्तर से दक्षिण तक कुल लम्बाई 3214 कि.मी. हैं और पूर्व से पश्चिम तक कुल लम्बाई 2933 कि.मी. हैं. भारत की स्थलीय सीमाओं की लम्बाई 15200 कि.मी. हैं और समुन्द्र तटीय सीमाओं की (जलीय सीमाओं) लम्बाई 7517 कि.मी. है. भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,520 वर्ग कि.मी. (12,69,346 वर्ग मील) हैं. जिसमे से 90.40% भू-भाग (स्थलभाग) और 09.60% जलभाग हैं.

भारत की सीमायें उत्तर में महान हिमालय पर्वत से शुरू होकर दक्षिण में विशाल हिन्द महासागर तक फैली हैं. वहीँ पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ गुजरात तक फैली हैं. भारत के सबसे उत्तरी बिंदु को इंदिरा कॉल कहा जाता हैं और सबसे दक्षिणी बिंदु को इंदिरा पॉइंट कहा जाता हैं. जो कन्याकुमारी में स्थित हैं. वहीँ पूर्वी भाग के अंतिम बिंदु को किबिथू और पश्चिमी भाग के अंतिम बिंदु को गुहर मोती कहा जाता हैं. भारत के उत्तरी अंतिम बिंदु की खोज बुल्क वर्कमैन ने 1912 में की थी. मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि जिन लोगों को लगता हैं कि इंदिरा नाम भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर पड़ा हैं तो आप गलत सोच रहे हो. क्योंकि 1912 में ही इस पॉइंट(बिंदु) की खोज कर ली गयी थी. और इसके खोजकर्ता ने ये नाम हिन्दू धर्म की देवी लक्ष्मी के नाम इंदिरा से प्रेरित होकर रखा था. अत: इंदिरा गाँधी से इसका कोई भी सम्बन्ध नहीं हैं.

भारत का नामकरण
भारत का आधिकारिक नाम भारत गणराज्य हैं. पर हिन्दू पौराणिक कथाओं में वर्णन से पता चलता हैं कि भारत नाम एक हिन्दू सम्राट स्वयंभू मनु के वंशज महाराज ऋषभदेव के सबसे बड़े पुत्र सम्राट भरत के नाम पर पड़ा. भारत शब्द की उत्पति 'भा' और 'रत' जैसे दो शब्दों को मिलाकर हुई. जहाँ 'भा' का मतलब 'आतंरिक या विदेक-रुपी ज्ञान' से हैं और 'रत' का मतलब 'लीन' हो जाने से हैं. इस प्रकार भारत का मतलब 'विदेक-रुपी ज्ञान में लीन' हो जाने से हैं. इससे पहले भारत को 'आर्यवृत', 'जम्बूद्वीप' और 'अजनाभदेश' आदि नामों से पुकारा जाता था. बाद में जब बारहवीं सदी में अफगानी भारत आये तो उन्होंने इसे 'हिंदुस्तान' नाम से पुकारा. क्योंकि भारत के पश्चिम में सिन्धु नदी बहती थी. जिसका अरबी में अनुवाद 'हिन्द' से हुआ. इस प्रकार सिंध नदी के पार रहने वाले सभी हिन्दू कहलाएँ. और उनका निवास स्थान 'हिंदुस्तान' कहलाया. ये नाम अरब देशों और इरान में काफी प्रसिद्ध हुआ. आज सारे विश्व में मशहूर हैं. फिर यूरोपीय आगंतुकों ने भी सिंध नदी के अंग्रेजी नाम 'इंडस' के नाम पर भारत का नामकरण 'इंडिया' कर दिया. सोलहवीं सदी तक भारत का एक और नाम काफी प्रसिद्ध था और वो था 'सोने की चिड़िया.


भारत के उत्तर के मुख्य राज्य निम्नलिखित है








उत्तर भारत, भारत के 'उत्तरी भाग' को कहा जाता है। उत्तरी भारत में अनेक भौगोलिक क्षेत्र आते हैं। इसमें मैदान, पर्वत, मरुस्थल आदि सभी मिलते हैं। प्रधान भौगोलिक क्षेत्रों में गंगा के मैदान और हिमालय पर्वतमाला आती है। यही पर्वतमाला भारत को तिब्बत और मध्य एशिया के भागों से पृथक् करती है।

क्षेत्रफल : 1,624,160 km² 
सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहर (2008) नई दिल्ली, कानपुर, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, लुधियाना
राजभाषाएं : हिन्दी, पंजाबी, कश्मीरी, डोगरी, उर्दु, मैथिली, अंग्रेज़ी
जनसंख्या : 504,196,432


हिमाचल प्रदेश
हिमाचल भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित एक राज्य हैं, हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ हैं "बर्फ के पहाड़ों वाला प्रदेश". हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला हैं. हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता हैं. यहाँ आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी काफी पुराना हैं. हिमाचल का एक प्राचीन रियासत से आज के भारत का राज्य बनने तक का सफ़र काफी रोमांचित हैं.हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा हैं. इसी पर्वत श्रेणी से ही घग्गर नदी निकलती हैं. हिमाचल की अन्य प्रमुख नदियों में सतलुज, रावी, व्यास और चिनाब हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 4
  • राज्यसभा : 3


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 36
  • 2019 : 68


पंजाब
पंजाब भारत का एक उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित राज्य हैं, जिसके उत्तर के जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण पूर्व में चंडीगढ़, दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान और पश्चिम में पकिस्तान देश स्थित हैं. पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ हैं जो कि हरियाणा की भी राजधानी हैं. सम्पूर्ण भारत में पंजाब ही सिख बहुल राज्य हैं.पंजाब शब्द फारसी के पंज(पांच) और आब(पानी) नामक दो शब्दों से मिलकर बना हैं. जिसका अर्थ होता हैं पांच नदियों वाला क्षेत्र. पंजाब की प्रमुख नदियों में सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम.पंजाब में सिखों का सबसे पवित्र स्थान अमृतसर साहिब हैं. सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल, हरिमन्दिर साहिब, पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित हैं. यहाँ की प्रमुख भाषा पंजाबी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 13
  • राज्यसभा : 7


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 126  
  • 2019 : 117


उतराखंड
उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित एक राज्य हैं, जिसे भारत के सताईसवें राज्य के रूप में घोषित किया गया. 2006 तक उत्तराखंड का नाम उत्तराँचल था बाद में 2007 में नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून हैं.इसकी सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल देश से लगती हैं. इसके पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित हैं. राज्य हिन्दू धर्म की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि गंगोत्री(गंगा नदी का उद्गम स्थान) और यमुनोत्री(यमुना नदी का उद्गम स्थान) तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई प्रमुख स्थल यहाँ हैं.राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. यहाँ की नदियाँ, हिम शिखर, हिमनद, झीले और दर्रे काफी प्रसिद्ध हैं और देश विदेश से लाखों लोग हर साल यहाँ पर्यटन को आते हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 5
  • राज्यसभा : 3


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 0 
  • 2019 : 70


उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य भारत के उत्तर में स्थित हैं,जिसकी सीमाएं उत्तर में नेपाल देश और उत्तराखंड राज्य से, दक्षिण में मध्य प्रदेश से, पश्चिम में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से, पूर्व में बिहार से और दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से लगती हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हैं.इतिहास की मानी जाएँ तो आर्यों ने अपना पहला कदम यही रखा था और वैदिक सभ्यता का जन्म हुआ था| राजनीति की दृष्टि से यह राज्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण राज्य हैं.भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन गोरखपुर भी उत्तर प्रदेश में ही स्थित हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 80
  • राज्यसभा : 31


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 430 
  • 2019 : 403


हरियाणा
हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी चंडीगढ़ हैं जो कि पंजाब की भी राजधानी हैं.वैदिक सभ्यता का सबसे महत्वपूर्ण युद्ध महाभारत भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था.हरियाणा शब्द की उत्त्पति हरि(विष्णु भगवान् का एक नाम) और अयण(निवास) से हुई हैं| जिसका शाब्दिक अर्थ हैं "भगवान् का निवास". परन्तु कुछ विद्वानों के अनुसार इस शब्द की उत्पति हरि(हरित, हरा) और अरण्य (जंगल) से हुई हैं. क्योंकि वेदों के अनुसार पहले यहाँ एक जंगल था.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 10
  • राज्यसभा : 5


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 81 
  • 2019 : 90


राजस्थान
राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य हैं, जिसकी राजधानी जयपुर हैं| राजस्थान के उत्तर में उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा,दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश और पश्चिम में पाकिस्तान देश स्थित हैं.दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वत श्रंखलाओं में से एक अरावली पर्वत श्रंखला राजस्थान से गुजरती हैं. जहाँ पर राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन स्थित हैं. इसके साथ ही राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरियाई सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेको पक्षियों के लिए संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है।

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 25
  • राज्यसभा : 10


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 160  
  • 2019 : 200


मध्य प्रदेश
भारत का हृदय कहा जाने वाला यह राज्य भारत के मध्य में स्थित हैं,मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हैं. इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, पूर्व में छत्तीसगढ़, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान स्थित है. मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भण्डार हैं.पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण राज्य हैं. साथ ही पुराणों से जुडी कुछ जगहों का भी उल्लेख यही पर होता है. साथ ही राज्य का 30% भू-भाग वनों से घिरा हैं  तो यहाँ पर बहुत सारे वन्य जीव पार्क और राष्ट्रीय उद्यान बनाये गए हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 29
  • राज्यसभा : 11


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 232  
  • 2019 : 230


बिहार राज्य
भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य हैं. जिसकी राजधानी पटना हैं. बिहार राज्य का गठन 26-जनवरी-1950 को हुआ था. बिहार राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163km² है. बिहार राज्य की कुल जनसँख्या 99.02 मिलियन (2012) हैं. वहीँ बिहार राज्य में 38 जिलें हैं.बिहार राज्य का जनसँख्या घनत्व 1106/km² हैं. बिहार राज्य की राजभाषा हिंदी और भोजपुरी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)
  • लोकसभा : 40
  • राज्यसभा : 16


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 330
  • 2019 : 243


भारत के दक्षिण भारत के मुख्य राज्य निम्नलिखित है . 







दक्षिण भारत पांच भारतीय राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना है, जो भारत के 19% क्षेत्र (635,780 कि॰मी2 या 245,480 वर्ग मील) है। भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह पहचान बना चुका है। दक्षिण भारत में लोकसभा की 130 सीटें हैं।

जनसंख्या‎: ‎252,621,765                                 
397 प्रति वर्ग किमी (1,029 प्रति वर्ग मील)
क्षेत्रफल‎: ‎635,780 कि॰मी2


आन्ध्र प्रदेश राज्य
भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी हैदराबाद और अमरावती दोनों ही हैं, आन्ध्रप्रदेश राज्य का गठन 1-अक्तूबर-1956 को हुआ था.आन्ध्रप्रदेश राज्य का कुल क्षेत्रफल 1,60,205km² हैं. आन्ध्रप्रदेश राज्य की कुल जनसँख्या 49.67 मिलियन (2011) हैं. वहीँ आन्ध्रप्रदेश राज्य में 13 जिलें हैं. आन्ध्रप्रदेश राज्य का जनसँख्या घनत्व 308/km² हैं. आन्ध्रप्रदेश राज्य की राजभाषा तेलुगु हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 2
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  0
  • 2019 : 175


कर्नाटक राज्य

कर्नाटक भारत के दक्षिण में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी बंग्लौर हैं. कर्नाटक का गठन 1-नवम्बर-1956 को हुआ था. कर्नाटक का कुल क्षेत्रफल 1,91,791km² हैं. कर्नाटक की कुल जनसँख्या 64.06 मिलियन (2014) हैं| वहीँ कर्नाटक में 30 जिलें हैं. कर्नाटक का जनसँख्या घनत्व 319/km² हैं| कर्नाटक की राजभाषा कन्नड़ हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 28
  • राज्यसभा : 12


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 99  
  • 2019 : 224



तमिलनाडु राज्य

तमिलनाडु भारत के दक्षिण में स्थित एक राज्य हैं. जिसकी राजधानी चेन्नई हैं.तमिलनाडु का गठन 26-जनवरी-1950 को हुआ था,तमिलनाडु का कुल क्षेत्रफल 1,30,058km² हैं.तमिलनाडु की कुल जनसँख्या 67.86 मिलियन (2012) हैं. वहीँ तमिलनाडु में 32 जिलें हैं. तमिलनाडु का जनसँख्या घनत्व 555/km² हैं. तमिलनाडु की राजभाषा तमिल और अंग्रेजी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 39
  • राज्यसभा : 18


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  375
  • 2019 :  234



केरल राज्य

केरल भारत के दक्षिण में स्थित एक राज्य हैं| जिसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम हैं.केरल का गठन 1-नवम्बर-1956 को हुआ था| केरल का कुल क्षेत्रफल 38,863km² हैं. केरल की कुल जनसँख्या 34.8 मिलियन (2012) हैं. वहीँ केरल में 14 जिलें हैं. केरल का जनसँख्या घनत्व 860/km² हैं. केरल की राजभाषा मलयालम हैं.


भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 20
  • राज्यसभा : 9


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  126
  • 2019 :  140



तेलंगाना राज्य

तेलंगाना भारत के दक्षिण में स्थित एक राज्य हैं.भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का 29 वाँ राज्य है। जिसकी राजधानी हैदराबाद हैं. तेलंगाना का गठन 2-जून-2014 को हुआ था| तेलंगाना का कुल क्षेत्रफल 1,12,077km² हैं.तेलंगाना की कुल जनसँख्या 35.19 मिलियन (1 मार्च 2011) हैं| वहीँ तेलंगाना में 31 जिलें हैं, तेलंगाना का जनसँख्या घनत्व 306/km² हैं| तेलंगाना की राजभाषा अंग्रेजी हैं.


भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)


  • लोकसभा :1
  • राज्यसभा :7


विधानसभा सीटे :


  • 1952 :  0
  • 2019 : 119


भारत के पूर्व  के मुख्य राज्य निम्नलिखित है 







पूर्वी भारत, में भारत के पूर्व के क्षेत्र आते हैं। इनमें बिहार, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल |राज्य शामिल हैं।यहां बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, बांग्ला, उड़िया, उर्दु तथा मैथिली आती हैं। यहां के बड़े शहरों में कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, कटाक, रांची, राउरकेला हैं।

क्षेत्रफल : 418, 323 km² 
राजभाषाए : हिन्दी, बांग्ला, उड़िया, उर्दु, भोजपुरी तथा मैथिली
जनसंख्या : 226,925,195


बिहार राज्य
भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य हैं. जिसकी राजधानी पटना हैं. बिहार राज्य का गठन 26-जनवरी-1950 को हुआ था. बिहार राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163km² है. बिहार राज्य की कुल जनसँख्या 99.02 मिलियन (2012) हैं. वहीँ बिहार राज्य में 38 जिलें हैं.बिहार राज्य का जनसँख्या घनत्व 1106/km² हैं. बिहार राज्य की राजभाषा हिंदी और भोजपुरी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 40
  • राज्यसभा : 16


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  330
  • 2019 :  243


छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ भारत के मध्य-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं. जिसकी राजधानी रायपुर हैं. छत्तीसगढ़ का गठन 1-नवम्बर-2000 को हुआ था. छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल 1,35,194 km² हैं. छत्तीसगढ़ की कुल जनसँख्या 25.55 मिलियन (2013) हैं. वहीँ छत्तीसगढ़ में 27 जिलें हैं. छत्तीसगढ़ का जनसँख्या घनत्व 189/km² हैं. छत्तीसगढ़ की राजभाषा हिंदी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 11
  • राज्यसभा : 5


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 0  
  • 2019 : 90


झारखण्ड राज्य
झारखण्ड भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य हैं. जिसकी राजधानी रांची हैं, झारखण्ड का गठन 15-नवम्बर-2000 को हुआ था. झारखण्ड का कुल क्षेत्रफल 79,714km² हैं| झारखण्ड की कुल जनसँख्या 31.9 मिलियन (2012) हैं. वहीँ झारखण्ड में 24 जिलें हैं. झारखण्ड का जनसँख्या घनत्व 414/km² है. झारखण्ड की राजभाषा हिंदी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 14
  • राज्यसभा : 6


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 0
  • 2019 : 81


ओड़िशा राज्य
ओड़िशा भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य हैं| जिसकी राजधानी भुवनेश्वर हैं.ओड़िशा का गठन 26-जनवरी-1950 को हुआ था. ओड़िशा का कुल क्षेत्रफल 1,55,820 km² हैं.ओड़िशा की कुल जनसँख्या 43.73 मिलियन (2014) हैं. वहीँ ओड़िशा में 30 जिलें है. ओड़िशा का जनसँख्या घनत्व 269/km² हैं. ओड़िशा की राजभाषा ओड़िया हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 21
  • राज्यसभा : 10

विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 140  
  • 2019 : 147


पश्चिम बंगाल राज्य
पश्चिम बंगाल भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी कोलकाता हैं. पश्चिम बंगाल का गठन 26-जनवरी-1950 को हुआ था. पश्चिम बंगाल का कुल क्षेत्रफल 88,752km² हैं. पश्चिम बंगाल की कुल जनसँख्या 90.32 मिलियन (2012) हैं. वहीँ पश्चिम बंगाल में 23 जिलें हैं| पश्चिम बंगाल का जनसँख्या घनत्व 1028/km² हैं. पश्चिम बंगाल की राजभाषा बंगाली हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 41
  • राज्यसभा : 16



विधानसभा सीटे :


  • 1952 :  238
  • 2019 :  294


भारत के पश्चिम भारत के मुख्य राज्य निम्नलिखित है . 






पश्चिमी भारत क्षेत्र में भारत के महाराष्ट्र, गोआ और गुजरात आते हैं। यह क्षेत्र उच्चस्तरीय औद्योगिक तथा आवासित है.पश्चिमी क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र मराठा साम्राज्य में आते थे। इनको घेरे हुए हैं थार मरुस्थल उत्तरी ओर से, पूर्वी ओर से विंध्य पर्वत एवं दक्षिणी ओर से अरब सागर।

क्षेत्रफल : 508, 052 km² 
सर्वाधिक जनसंख्या शहर (2008)मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, नासिक, नागपुर, ठाणे & नवी मुंबई
राजभाषाएं : मराठी, गुजराती, कोंकणी, अंग्रेज़ी, हिन्दी 

जनसंख्या: 147,801,774

गोवा  राज्य
गोवा  भारत के पश्चिम में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी पणजी हैं. गोवा  का गठन 30-मई-1987 को हुआ था.गोवा  का कुल क्षेत्रफल 3,702km² हैं. गोवा  की कुल जनसँख्या 1.817 मिलियन (2012) हैं| वहीँ गोवा  में 2 जिलें हैं. गोवा  का जनसँख्या घनत्व 394/km² हैं| गोवा  की राजभाषा कोंकणी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 2
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  30
  • 2019 :  40


गुजरात राज्य
गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित एक राज्य हैं| जिसकी राजधानी गांधीनगर हैं.गुजरात का गठन 1-मई-1960 को हुआ था. गुजरात का कुल क्षेत्रफल 1,96,024km² हैं.गुजरात की कुल जनसँख्या 62.7 मिलियन (2013) हैं. वहीँ गुजरात में 33 जिलें हैं.गुजरात का जनसँख्या घनत्व 308/km² हैं| गुजरात की राजभाषा गुजराती हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 26
  • राज्यसभा : 11


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  154
  • 2019 :  182


महाराष्ट्र राज्य
महाराष्ट्र भारत के मध्य-पश्चिम में स्थित एक राज्य हैं| जिसकी राजधानी मुंबई हैं.महाराष्ट्र का गठन 1-मई-1960 को हुआ था| महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 3,07,713km² हैं| महाराष्ट्र की कुल जनसँख्या 114.2 मिलियन (2012) हैं. वहीँ महाराष्ट्र में 36 जिलें हैं| महाराष्ट्र का जनसँख्या घनत्व 365/km² हैं. महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 48
  • राज्यसभा : 19


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 315  
  • 2019 : 288



उत्तर-पूर्वी भारत के राज्य

  • सिक्किम ( गंगटोक )
  • अरुणाचल प्रदेश ( ईटानगर )
  • नागालैंड ( कोहिमा )
  • मणिपुर ( इम्फाल )
  • मिजोरम ( आइजोल )
  • त्रिपुरा ( अगरतला )
  • मेघालय (शिलॉन्ग )





उत्तर-पूर्वी भारत में स्थित आठ राज्यों का एक समूह हैं. जिसे सामान्य तौर पर सात बहिन भी कहा जाता हैं,जिसमे सिक्किम सात बहिन का हिस्सा नहीं है. भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित इन राज्यों का भारत से एक मात्र जुड़ाव सिक्किम राज्य से होता हैं.पहाड़ी इलाकों वाले इन राज्यों से एक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा चाइना की भी लगती हैं और अक्सर चाइना के साथ यहाँ पर भारत की आँखे लाल ही रहती हैं. इन आठ राज्यों के नाम इस प्रकार हैं:-सिक्किम, असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा हैं.

क्षेत्र : 262,230 km²
आधिकारिक भाषाएँ : असमी, बंगाली, बोडो, मणिपुरी, इंग्लिसग 
जन संख्या : 38,857,769
जन संख्या घनत्व :148 /km²

सिक्किम राज्य
सिक्किम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी गंगटोंक हैं.सिक्किम का गठन 10-अप्रैल-1975 को हुआ था, सिक्किम का कुल क्षेत्रफल 7,096 km² हैं. सिक्किम की कुल जनसँख्या 6,10,577 हैं. वहीँ सिक्किम में 4 जिलें हैं,सिक्किम का जनसँख्या घनत्व 86/km² हैं. सिक्किम की राजभाषा अंग्रेजी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  32
  • 2019 :  32


असम राज्य 
असम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी दिसपुर हैं. असम का गठन 26-जनवरी-1950 को हुआ था. असम का कुल क्षेत्रफल 78,438 km² हैं. असम की कुल जनसँख्या 30.94 मिलियन (2012) हैं.वहीँ असम में 33 जिलें हैं. असम का जनसँख्या घनत्व 340/km² हैं.असम की राजभाषा असमिया हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 14
  • राज्यसभा : 7


विधानसभा सीटे :


  • 1952 : 105  
  • 2019 : 126


मेघालय राज्य :-
मेघालय भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी शिलोंग हैं.मेघालय का गठन 20-जनवरी-1972 को हुआ था. मेघालय का कुल क्षेत्रफल 22,429km² हैं.मेघालय की कुल जनसँख्या 3.211 मिलियन (2016) हैं, वहीँ मेघालय में 11 जिलें हैं. मेघालय का जनसँख्या घनत्व 131/km² हैं. मेघालय की राजभाषा अंग्रेजी हैं.मेघालय में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाएं खासी (33.82%) और गारो (31.60%) हैं, इसके बाद पारन (10.69%), बंगाली (6.44%), नेपाली (1.85%), युद्ध (1.73%), हिंदी (1.62%), हाजोंग (1.40%) और असमिया (1.34%)

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 2
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :
  • 1952 :  60
  • 2019 :  60

अरूणाचल प्रदेश 
अरूणाचल प्रदेश भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं,जिसकी राजधानी ईटानगर हैं.अरूणाचल प्रदेश का गठन 20-फरवरी-1987 को हुआ था. अरूणाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 83,743 km² हैं. अरूणाचल प्रदेश की कुल जनसँख्या 1.255 मिलियन (2012) हैं.वहीँ अरूणाचल प्रदेश में 20 जिलें हैं. अरूणाचल प्रदेश का जनसँख्या घनत्व 17/km² हैं. अरूणाचल प्रदेश की राजभाषा अंग्रेजी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 2
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  30 
  • 2019 :  60


नागालैंड 
नागालैंड भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी कोहिमा हैं. नागालैंड का गठन 30-नवंबर-1963 को हुआ था. नागालैंड का कुल क्षेत्रफल 16,579 km² हैं.नागालैंड की कुल जनसँख्या 2.275 मिलियन (2012) हैं.वहीँ नागालैंड में 11 जिलें हैं.नागालैंड का जनसँख्या घनत्व 119/km² हैं.नागालैंड की राजभाषा अंग्रेजी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  40
  • 2019 :  60


मणिपुर 
मणिपुर भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी इम्फाल हैं.मणिपुर का गठन 21-जनवरी-1972 को हुआ था. मणिपुर का कुल क्षेत्रफल 22,327 km² हैं. मणिपुर की कुल जनसँख्या 2.722 मिलियन (2011) हैं. वहीँ मणिपुर में 16 जिलें हैं| मणिपुर का जनसँख्या घनत्व 128/km² हैं.मणिपुर की राजभाषा अंग्रेजी हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 2
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  30
  • 2019 :  30


मिजोरम 
मिजोरम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी आईजोल हैं.मिजोरम का गठन 20-फरवरी-1987 को हुआ था. मिजोरम का कुल क्षेत्रफल 21,081 km² हैं. मिजोरम की कुल जनसँख्या 1.116 मिलियन (2014) हैं.वहीँ मिजोरम में 8 जिलें हैं. मिजोरम का जनसँख्या घनत्व 52/km² हैं.मिजोरम की राजभाषा अंग्रेजी, हिंदी और मिज़ो हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 2
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  30
  • 2019 :  40


त्रिपुरा 
त्रिपुरा भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी अगरतला हैं.त्रिपुरा का गठन 21-जनवरी-1972 को हुआ था. त्रिपुरा का कुल क्षेत्रफल 10,492 km² हैं.त्रिपुरा की कुल जनसँख्या 3.658 मिलियन (2012) हैं.वहीँ त्रिपुरा में 8 जिलें हैं, त्रिपुरा का जनसँख्या घनत्व 350/km² हैं. त्रिपुरा की राजभाषा अंग्रेजी, बंगाली और ककबरक हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 2
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 :  30
  • 2019 :  60



केन्द्र शासित क्षेत्र से संबन्धित खबर 
केन्द्र शासित प्रदेश या संघ-राज्यक्षेत्र या संघक्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नामित करता है।

वर्तमान में भारत में 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।भारत की राजधानी नई दिल्ली जो कि दिल्ली नामक केन्द्र शासित प्रदेश भी था और पुदुचेरी को आंशिक राज्य का दर्जा दे दिया गया है। दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश-1992 के तौर पर पुनः परिभाषित किया गया है। दिल्ली व पुदुचेरी दोनो की अपनी चयनित विधानसभा, मंत्रिमंडल व कार्यपालिका हैं, लेकिन उनकी शक्तियाँ सीमित हैं - उनके कुछ कानून भारत के राष्ट्रपति के "विचार और स्वीकृति" मिलने पर ही लागू हो सकते हैं।

भारत में वर्तमान में निम्नलिखित केन्द्र शासित क्षेत्र हैं :-

  • दिल्ली 
  • अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
  • चण्डीगढ़
  • दमन-द्वीप और दादरा एवं नगर हवेली (2019 के संविधान संसोधन के अनुसार)
  • लक्षद्वीप
  • पुदुचेरी
  • जम्मू और कश्मीर
  • लद्दाख़

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली - नई दिल्ली
सन् 1956 में दिल्ली को एक केंद्रीय क्षेत्र में बदल दिया गया , आज दिल्ली भारत का एक सबसे बड़ा मेट्रो शहर है और आबादी के आधार पर दुनिया का आठवां बड़ा हिस्सा है. दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र मे नोएडा, गुड़गांव, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद शामिल हैं एवं दिल्ली में कई पर्यटक आकर्षण हैं जैसे कि ज़मीन के अंदर बना हुआ पालिका बाज़ार, भारत का अजूबा कमल मंदिर, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर, लाल जैन मंदिर और दिल्ली का प्रशिद्ध सीमा चिन्ह द इंडिया गेट.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 3


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 48  
  • 2019 : 70



चंडीगढ़ - चंडीगढ़
चंडीगढ़ भारत का सबसे अच्छा और व्यवस्थित रूप से बसा हुआ शहर है, इसे भारत के हरे रंग का शहर भी कहा जाता है. चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब राज्य की राजधानी है. इसे भारत का पहला सुव्यवस्थित शहर माना जाता है.चंडीगढ़ के मुख्य आकर्षण है पत्थर का बाग,जापानी बाग और सुछना झील,शहर के पास मे एक पक्षी अभयारण्य भी स्थित है जो कि विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियों का घर है.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 0


( केंद्र सरकार  द्वारा शासित )

  • 1952 :  0
  • 2019 :  0


दमन और दीव - दमन
दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है, दमन शहर 72 किमी का क्षेत्रफल वाली राजधानी है. दमन और दीव भारत के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरा सबसे छोटा है. इसमें भारतीय और पुर्तगाली की मिश्रित संस्कृति है दमन और दीव अपने अनछुए और अन्वेषक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. प्रसिद्ध समुद्र तटों, पुर्तगाली चर्चों और दमन और दीव के किलों की यात्रा एक यादगार समय है!

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 1


( केंद्र सरकार  द्वारा शासित )

  • 1952 :  0
  • 2019 :  0


दादरा और नगर हवेली - सिल्वासा
दादरा और नगर हवेली, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यो के बीच स्थित है एक खूबसूरत झील वाला गार्डन, वांगंगा शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित है. इसकी प्राकृतिक सुंदरता और सुखद माहौल के कारण, दादरा और नगर हवेली एक अवश्य भ्रमण करने वाली पर्यटन स्थलों मे से हैं.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 0


( केंद्र सरकार  द्वारा शासित )

  • 1952 :  0
  • 2019 :  0




पांडिचेरी - पुडुचेरी
पांडिचेरी या पुडुचेरी, भारत के पूर्वी घाट पर स्थित है। यह एक पूर्व फ्रेंच कॉलोनी थी आज पोंडिच्चेरी दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है. पुडुचेरी में समुद्र तट और चर्च सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं. यह दक्षिण भारत में शैक्षणिक केंद्रों में से भी एक है.


भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 1


विधानसभा सीटे :

  • 1952 : 30
  • 2019 : 30


लक्षद्वीप - कावरत्ती
लक्षद्वीप, क्षेत्र के साथ साथ आबादी के मामले में भी भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है. लक्षद्वीप केरल के तट के पास स्थित सागर में स्थित है तथा कावरत्ती एक सबसे बड़ा शहर और राजधानी है! लक्षद्वीप भारत का एक सबसे अच्छा पर्यटन स्थान और प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। मूंगा-चट्टान, समुद्री जीवन और समुद्र तट इसकी एक अलग पहचान बनाते है जिसके कारण यह भारत में एक सबसे अच्छा हनीमून गंतव्य बन गया है.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 0


( केंद्र सरकार  द्वारा शासित )

  • 1952 :  0
  • 2019 :  0




अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह - पोर्ट ब्लेयर
अंडमान और निकोबार हिंद महासागर में स्थित द्वीप समूह हैं. अंडमान और निकोबार को एक चैनल से विभाजित किया जाता है. ये द्वीप एक अद्वितीय उष्णकटिबंधीय सदाबहार जंगल से धन्य हैं. ब्रिटिशों ने इस द्वीप को एक अलग जेल के रूप में इस्तेमाल किया, जो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कला पानी के रूप में जाना जाता है.द्वीपों के स्थानीय लोग अब भी अपने अलग-अलग अस्तित्व को बनाए हुए हैं, इन भारतीय जनजातियों को जारवा और ग्रेट अंडमानी के नाम से जाना जाता है. पोर्ट ब्लेयर सबसे बड़ा शहर और द्वीप की राजधानी है और एक बहुत ही आकर्षक शहर है, मुख्य घूमने वाली जगह है हॅव्लॉक आइलॅंड, राधा नगर तट और सेंटरल जेल.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 0


( केंद्र सरकार  द्वारा शासित )

  • 1952 :  0
  • 2019 :  0




लद्दाख
लद्दाख अब एक केंद्र शासित प्रदेश है जिसका क्षेत्रफल 97,776 वर्ग किलोमीटर है, यहाँ की जलवायु अत्यंत शुष्क एवं कठोर है लेकिन यहा चकित कर देने वाला सौन्दर्य और प्रकृति है! लद्दाख की जलवायु अत्यंत शुष्क एवं कठोर है और यहाँ सिंधु मुख्य नदी है एवं यहाँ की अधिकांश जनसंख्या घुमक्कड़ है!

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 1
  • राज्यसभा : 0


( केंद्र सरकार  द्वारा शासित )

  • 1952 :  0
  • 2019 :  01




जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर उत्तर में स्थित अब एक केन्द्र-शासित प्रदेश है और लद्दाख को भी जम्मू कश्मीर से अलग करके अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख विभाजन के बाद दो नए केन्द्र शासित क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में आए!जम्मू एवम् कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी राज्य हैं| यहाँ का अधिकांश क्षेत्रफल हिमालय पर्वत से ढका हुआ हैं. ग्रीष्म काल में राज्य की राजधानी श्रीनगर और शरद काल में जम्मू-तवी होती हैं, , जम्मू एवम् कश्मीर भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य हैं और साथ ही बार-बार विवादों में आने वाला राज्य भी. विवाद का सबसे बड़ा कारण हैं कि उत्तरी कश्मीर पर पकिस्तान का कब्ज़ा किया हुआ हैं जिसे पाक अधिकृत कश्मीर (पाकिस्तान का तथा कथित आजाद कश्मीर) कहा जाता हैं और पूर्व में चीन द्वारा हथियाया हुआ अक्साई चीन| इन स्थानों पर अक्सर तनाव देखने को मिलता हैं.यहाँ की मुख्य नदियाँ हैं सिन्धु, झेलम और चेनाब| यहाँ कई खूबसूरत झीले भी हैं जैसे डल, वलूर इत्यादि.

भारतीय संसद में लोकसभा और राज्यसभा सीटें: (2019)

  • लोकसभा : 5
  • राज्यसभा : 4


( केंद्र सरकार  द्वारा शासित )

  • 1952 :  0
  • 2019 :  03

Post a Comment

Please Allow The Comment System.*