Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

उत्तर भारत राज्य

भारत के उत्तर के मुख्य राज्य निम्नलिखित है 








उत्तर भारत, भारत के 'उत्तरी भाग' को कहा जाता है। उत्तरी भारत में अनेक भौगोलिक क्षेत्र आते हैं। इसमें मैदान, पर्वत, मरुस्थल आदि सभी मिलते हैं। प्रधान भौगोलिक क्षेत्रों में गंगा के मैदान और हिमालय पर्वतमाला आती है। यही पर्वतमाला भारत को तिब्बत और मध्य एशिया के भागों से पृथक् करती है।

क्षेत्रफल : 1,624,160 km² 
सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहर (2008) नई दिल्ली, कानपुर, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, लुधियाना
राजभाषाएं : हिन्दी, पंजाबी, कश्मीरी, डोगरी, उर्दु, मैथिली, अंग्रेज़ी

जनसंख्या : 504,196,432

जम्मू और कश्मीर
जम्मू एवम् कश्मीर भारत का सबसे उत्तरी राज्य हैं| यहाँ का अधिकांश क्षेत्रफल हिमालय पर्वत से ढका हुआ हैं. ग्रीष्म काल में राज्य की राजधानी श्रीनगर और शरद काल में जम्मू-तवी होती हैं, जम्मू क्सह्मिर मुख्या रूप से तीन भागों में बाँटा गया हैं:- जम्मू(हिन्दू बहुल क्षेत्र), कश्मीर(मुस्लिम बहुल क्षेत्र) और लद्दाख़(बौद्ध बहुल क्षेत्र)|
जम्मू एवम् कश्मीर भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य हैं और साथ ही बार-बार विवादों में आने वाला राज्य भी. विवाद का सबसे बड़ा कारण हैं कि उत्तरी कश्मीर पर पकिस्तान का कब्ज़ा किया हुआ हैं जिसे पाक अधिकृत कश्मीर (पाकिस्तान का तथा कथित आजाद कश्मीर) कहा जाता हैं और पूर्व में चीन द्वारा हथियाया हुआ अक्साई चीन| इन स्थानों पर अक्सर तनाव देखने को मिलता हैं.यहाँ की मुख्य नदियाँ हैं सिन्धु, झेलम और चेनाब| यहाँ कई खूबसूरत झीले भी हैं जैसे डल, वलूर इत्यादि.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित एक राज्य हैं, हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ हैं "बर्फ के पहाड़ों वाला प्रदेश". हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला हैं. हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता हैं. यहाँ आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी काफी पुराना हैं. हिमाचल का एक प्राचीन रियासत से आज के भारत का राज्य बनने तक का सफ़र काफी रोमांचित हैं.हिमाचल प्रदेश हिमालय पर्वत की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा हैं. इसी पर्वत श्रेणी से ही घग्गर नदी निकलती हैं. हिमाचल की अन्य प्रमुख नदियों में सतलुज, रावी, व्यास और चिनाब हैं.

पंजाब

पंजाब भारत का एक उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित राज्य हैं, जिसके उत्तर के जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण पूर्व में चंडीगढ़, दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान और पश्चिम में पकिस्तान देश स्थित हैं. पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ हैं जो कि हरियाणा की भी राजधानी हैं. सम्पूर्ण भारत में पंजाब ही सिख बहुल राज्य हैं.पंजाब शब्द फारसी के पंज(पांच) और आब(पानी) नामक दो शब्दों से मिलकर बना हैं. जिसका अर्थ होता हैं पांच नदियों वाला क्षेत्र. पंजाब की प्रमुख नदियों में सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम.पंजाब में सिखों का सबसे पवित्र स्थान अमृतसर साहिब हैं. सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल, हरिमन्दिर साहिब, पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित हैं. यहाँ की प्रमुख भाषा पंजाबी हैं.

उतराखंड

उत्तराखंड उत्तर भारत में स्थित एक राज्य हैं, जिसे भारत के सताईसवें राज्य के रूप में घोषित किया गया. 2006 तक उत्तराखंड का नाम उत्तराँचल था बाद में 2007 में नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून हैं.इसकी सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल देश से लगती हैं. इसके पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित हैं. राज्य हिन्दू धर्म की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि गंगोत्री(गंगा नदी का उद्गम स्थान) और यमुनोत्री(यमुना नदी का उद्गम स्थान) तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई प्रमुख स्थल यहाँ हैं.राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. यहाँ की नदियाँ, हिम शिखर, हिमनद, झीले और दर्रे काफी प्रसिद्ध हैं और देश विदेश से लाखों लोग हर साल यहाँ पर्यटन को आते हैं.

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य भारत के उत्तर में स्थित हैं,जिसकी सीमाएं उत्तर में नेपाल देश और उत्तराखंड राज्य से, दक्षिण में मध्य प्रदेश से, पश्चिम में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से, पूर्व में बिहार से और दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से लगती हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ हैं.इतिहास की मानी जाएँ तो आर्यों ने अपना पहला कदम यही रखा था और वैदिक सभ्यता का जन्म हुआ था| राजनीति की दृष्टि से यह राज्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण राज्य हैं.भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन गोरखपुर भी उत्तर प्रदेश में ही स्थित हैं.

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य हैं, जिसकी राजधानी चंडीगढ़ हैं जो कि पंजाब की भी राजधानी हैं.वैदिक सभ्यता का सबसे महत्वपूर्ण युद्ध महाभारत भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था.हरियाणा शब्द की उत्त्पति हरि(विष्णु भगवान् का एक नाम) और अयण(निवास) से हुई हैं| जिसका शाब्दिक अर्थ हैं "भगवान् का निवास". परन्तु कुछ विद्वानों के अनुसार इस शब्द की उत्पति हरि(हरित, हरा) और अरण्य (जंगल) से हुई हैं. क्योंकि वेदों के अनुसार पहले यहाँ एक जंगल था.

राजस्थान

राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य हैं, जिसकी राजधानी जयपुर हैं| राजस्थान के उत्तर में उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा,दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश और पश्चिम में पाकिस्तान देश स्थित हैं.दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वत श्रंखलाओं में से एक अरावली पर्वत श्रंखला राजस्थान से गुजरती हैं. जहाँ पर राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन स्थित हैं. इसके साथ ही राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरियाई सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेको पक्षियों के लिए संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है।

मध्य प्रदेश

भारत का हृदय कहा जाने वाला यह राज्य भारत के मध्य में स्थित हैं,मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हैं. इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, पूर्व में छत्तीसगढ़, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान स्थित है. मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भण्डार हैं.पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण राज्य हैं. साथ ही पुराणों से जुडी कुछ जगहों का भी उल्लेख यही पर होता है. साथ ही राज्य का 30% भू-भाग वनों से घिरा हैं  तो यहाँ पर बहुत सारे वन्य जीव पार्क और राष्ट्रीय उद्यान बनाये गए हैं.

बिहार राज्य

भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य हैं. जिसकी राजधानी पटना हैं. बिहार राज्य का गठन 26-जनवरी-1950 को हुआ था. बिहार राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163km² है. बिहार राज्य की कुल जनसँख्या 99.02 मिलियन (2012) हैं. वहीँ बिहार राज्य में 38 जिलें हैं.बिहार राज्य का जनसँख्या घनत्व 1106/km² हैं. बिहार राज्य की राजभाषा हिंदी और भोजपुरी हैं.