मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भोजपुर के धारकनगला गांव में चामुंडा मंदिर की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने शुक्रवार 12 जून को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर राजस्व टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह सख्त कार्रवाई की गई।
राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन चामुंडा मंदिर के नाम दर्ज थी। दो साल पहले यहां अवैध रूप से मजार का निर्माण शुरू हुआ, जिसे पक्का बना लिया गया और बिजली कनेक्शन भी ले लिया गया। इस अवैध कब्जे से गांव में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायत की, जांच में मंदिर की भूमि पर कब्जा साबित होने के बाद बुलडोजर चला।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी या धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
योगी सरकार का यह एक्शन हिंदू आस्था की रक्षा और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है। जो लोग मंदिरों की जमीन पर कब्जा करके सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, उन्हें अब बुलडोजर का सामना करना पड़ेगा।

