केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा फ्रंटियर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चाहे त्रिपुरा हो या बिहार, हम डेमोग्राफिक बदलाव बिल्कुल नहीं होने देंगे। यह हमारा अटल और अडिग संकल्प है।
अमित शाह का यह बयान अवैध घुसपैठियों और वोट बैंक की राजनीति करने वालों के लिए सीधा चेतावनी है। वर्षों से बंगाल, असम, त्रिपुरा और बिहार जैसे राज्यों में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तन ने हिंदू समाज को खतरे में डाला है। भाजपा सरकार अब सख्ती से इस साजिश को रोकने की ठान चुकी है।
यह बयान हिंदू राष्ट्रवादियों के लिए बड़ी राहत और विपक्षी तुष्टिकरण ताकतों के लिए करारा झटका है। देश की सीमाओं और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए अमित शाह का यह संकल्प सराहनीय है।

