Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

विश्लेषण : TOP 10 एग्जिट पोल के अनुमान और संभावित परिणाम

2024 के लोकसभा चुनावों के सातवें चरण के मतदान के बाद, देशभर में नतीजों का इंतजार हो रहा है। विभिन्न एग्जिट पोल्स ने आगामी 4 जून को लेकर अपने अनुमान प्रस्तुत किए हैं। इनमें से 10 प्रमुख एग्जिट पोल्स के अनुमान यहां साझा किए जा रहे हैं।

एनडीए की संभावित वापसी :
सभी एग्जिट पोल्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दोबारा बनती हुई नजर आ रही है। एक भी एग्जिट पोल ने एनडीए की सीटें पिछले चुनावों के मुकाबले कम नहीं दिखाई हैं।

1.'जन की बात' एग्जिट पोल :
इस एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 377 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को 151 सीटें और अन्य को 15 सीटें मिलने की संभावना है।

2.रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल :
रिपब्लिक भारत के 'मैट्रिज' एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडी गठबंधन को 118-133 सीटें और अन्य को 43-48 सीटें मिलने की संभावना है।

3.रिपब्लिक टीवी का 'P MARQ' :
P MARQ एग्जिट पोल में एनडीए को 359 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडी गठबंधन को 154 सीटें और अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं।

4.न्यूज नेशन का एग्जिट पोल :
न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 342-378 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें मिलने की संभावना है।

5.ABP – C वोटर्स का एग्जिट पोल :
ABP – C वोटर्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 278-330 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडी गठबंधन को 126-174 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें मिलने की संभावना है।

6.इंडिया न्यूज़ का एग्जिट पोल :
इंडिया न्यूज़ के एग्जिट पोल में एनडीए को 372 सीटें और इंडी गठबंधन को 124 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 47 सीटें मिल सकती हैं।

7.न्यूज़ 24 का एग्जिट पोल :
न्यूज़ 24 के एग्जिट पोल में एनडीए को 376-400 सीटें और इंडी गठबंधन को 103 सीटें मिलने की संभावना है।

8.इंडिया TV का एग्जिट पोल :
इंडिया TV के एग्जिट पोल में एनडीए को 371-401 सीटें और इंडी गठबंधन को 109-139 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 28-38 सीटें मिल सकती हैं।

9.दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल :
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 281-350 सीटें और विपक्ष को 145-201 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 22-49 सीटें मिल सकती हैं।

10.इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया :
इंडिया टुडे के 'एक्सिस माय इंडिया' पोल के अनुसार, एनडीए को 361-401 सीटें और इंडी गठबंधन को 131-166 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 8-20 सीटें मिलने की संभावना है।

राज्यों में एनडीए और इंडी का प्रदर्शन :
1.पश्चिम बंगाल :
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 26-31 सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं। टीएमसी को 11-14 सीटें और कांग्रेस-लेफ्ट को मिलाकर 3 सीटें मिल सकती हैं।

2.उत्तराखंड :
उत्तराखंड की सभी 5 सीटें एनडीए को मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा।

3.छत्तीसगढ़ :
छत्तीसगढ़ में एनडीए को 10-11 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती हैं।

4.हिमाचल प्रदेश :
हिमाचल प्रदेश की सभी सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं।

5.गुजरात :
गुजरात की सभी 26 सीटें एनडीए के खाते में आती दिख रही हैं।

6.उत्तर प्रदेश :
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एनडीए को 69-74 सीटें और इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं।

7.बिहार :
बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 29-33 सीटें और इंडी को 7-11 सीटें मिल सकती हैं।

8.दिल्ली :
दिल्ली की सभी 7 सीटों पर एनडीए का कब्जा हो सकता है।

9.कर्नाटक :
कर्नाटक में एनडीए को 20-26 सीटें और इंडी को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

10.आंध्र प्रदेश :
आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से एनडीए को 19-25 सीटें और YSRC को 5-8 सीटें मिल सकती हैं।

11.तेलंगाना :
तेलंगाना की 17 सीटों में से एनडीए को 7-9 सीटें और इंडी को भी इतनी ही सीटें मिल सकती हैं।

हमारा निष्कर्ष :
सभी एग्जिट पोल्स के अनुसार, एनडीए की सरकार फिर से बनती हुई नजर आ रही है। इंडी गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है। अब देखना यह है कि 4 जून को नतीजे क्या आते हैं और किसके हाथ में सत्ता की बागडोर होती है।