बीते कुछ दिनों से रामचरितमानस पर काफी विवाद मचा हुआ है। अब इसी मामले में रामचरितमानस को जलाने के आरोप में दो आरोपितों पर रासुका यानि एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि इन आरोपियों के नाम मोहम्मद सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा है। रामचरितमानस को जलाने के आरोप में 5 फरवरी तक पांच गिरफ्तारी हुई है, जो फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद है। अगर आपको याद हो तो रामचरितमानस को जलाने की घटना 29 जनवरी 2023 को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
रासुका की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई :
पुलिस ने बताया है कि "इस मामले में और भी अज्ञात आरोपियों की पहचान कर कर उनको गिरफ्तार किया जा सकता है। "इस घटना की कार्रवाई पर जानकारी देते हुए लखनऊ पुलिस ने बताया है कि, "अब्दुल हसन के बेटे सलीम और गुरुदयाल के बेटे सत्येंद्र कुशवाहा पर रासुका लगाने के लिए जिलाधिकारी ने संस्तुति की है। कार्रवाई का आदेश जिला जेल में तामील करवाया जा चुका है। यह कार्रवाई रासुका की धारा 3(2) के तहत हुई है।" पुलिस ने सलीम और कुशवाहा की हरकत को लोक व्यवस्था के प्रतिकुल बताया है। इस मामले में पीजीआई थाने में केस दर्ज है।
थाना पीजीआई पर पंजीकृत अभियोग में की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में-@Uppolice pic.twitter.com/7p0JgmWcKP
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) February 5, 2023
क्या है पूरा मामला :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने जनवरी में बिहार के मंत्री चंद्रशेखर के पवित्र पुस्तक रामचरितमानस पर बेतूके बयान का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पवित्र पुस्तक रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की थी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बेशर्मी की हद पार करते हुए पवित्र पुस्तक पर बैन लगाने तक की मांग कर डाली थी। जिसके बाद हिंदुओं में स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए काफी आक्रोश देखा गया था। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कई स्थानों पर केस दर्ज करवाए गए।
इन्हीं सबके बीच पीजीआई थाना क्षेत्र में देवेंद्र प्रताप, यशपाल लोधी, महेंद्र प्रताप, सत्येंद्र कुशवाहा, मोहम्मद सलीम, सुजीत यादव, नरेश सिंह। एस एस यादव और संतोष वर्मा ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थी। आपको बता दें कि इस घटना के दौरान और भी लोग मौजूद थे। भाजपा नेता सतनाम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कुल 10 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस मुताबित अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी फरार चल रहे है.... जिनकी पुलिस द्वारा खोज जारी है।