मध्यप्रदेश के इंदौर में एक वकील को कुछ लोगों द्वारा बीच रास्ते पर रोक कर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अज्ञात लोगों ने वकील को रोककर उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह सर तन से जुदा करने की धमकी दी है। पीड़ित वकील का नाम अनिल नायडू बताया जा रहा है, जो पठान फिल्म के विरोध में हुई नारेबाजी से जुड़े एक केस में हिंदू पक्ष के वकील है। अनिल नायडू लव जिहाद जैसे मामलों में आरोपियों की रिहाई पर भी पहले आपत्ति जता चुके हैं...... इन्हीं कारणों से कट्टरपंथियों द्वारा अनिल नायडू को जान से मारने की धमकी दी गई है।
अनिल विश्व हिंदू परिषद मैं प्रांत संयोजक है :
जानकारी के मुताबिक अनिल नायडू को यह धमकी बीते शनिवार 4 फरवरी को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तस्वीर निकाल कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अनिल नायडू की बात करें तो यह लंबे समय से कट्टरपंथियों के निशाने पर है, क्योंकि अनिल नायडू लगातार हिंदुओं की आवाज उठाते रहते हैं.... साथ ही अनिल विश्व हिंदू परिषद मैं प्रांत संयोजक के पदभार पर भी है।
वेशभूषा और बातचीत से वह मुस्लिम लग रहे थे :
इस घटना के बाद अनिल नायडू खुद मीडिया के सामने आए और बताया कि घटना के दिन वह रोज की तरह 10:00 बजे ऑफिस के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में संजय सेतु के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका आरोपियों और हिंदुओं की पैरवी और मुसलमानों का विरोध करने पर उदयपुर वाला हाल करने की धमकी दी। इस दौरान दोनों ने गंदी गंदी गालियां दी। दोनों युवक काले रंग की बाइक पर सवार थे जिनकी वेशभूषा और बातचीत से वह मुस्लिम लग रहे थे।"
#इंदौर में वकील को रास्ता रोककर मिली धमकी,प्रतिबंधित संगठन के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार युवती की जमानत पर आपत्ति ले रहे थे वकील अनिल नायडू,उदयपुर के कन्हैया कुमार जैसा हश्र करने की वकील को दी बदमाशो ने धमकी,@VHPDigital के पदाधिकारी भी है वकील नायडू, पुलिस ने किया केस दर्ज pic.twitter.com/ksa9eKvduF
— Vikas Singh Chauhan (@vikassingh218) February 4, 2023
संदिग्धों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा :
धमकी देने वाले दोनों संदिग्धों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अनिल नायडू का कहना है कि, "उन्हें धमकी देने वाले संदिग्धों ने सोनू मंसूरी, फरार चल रही महिला वकील नूरजहां का नाम लेते हुए उनके केस में आपत्ति न लेने की चेतावनी दी। " पुलिस ने इस घटना में अनिल नायडू द्वारा दर्ज केस के बाद दोनों अज्ञात लोगों पर आईपीसी की धारा 341, 294, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्धों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।