Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

गौतम अदानी को 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान

आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अदानी पोर्ट्स के शेयर तकरीबन 14% वही अदानी ट्रांसमिशन शेयर तकरीबन 20% गिर गय। आपको बता दें कि अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर गिरने तब शुरू हुए जब फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फॉर्म हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद अदानी ग्रुप के शेयर गिरने लगे। 


1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान :
गौरतलब है कि अदानी नेट वर्थ बीते बुधवार से अब तक यानी 3 दिनों में 10% से ज्यादा कम हुई है, जो की 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान है। आपको बता दें कि अदानी कंपनियों की मार्केट काफी कम हुई है, जिसके चलते निवेशकों को 2.75 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि फॉरेंसिक फाइनेंस फॉर्म हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में धोखाधड़ी का ऐसा क्या आरोप लगाया जिसके बाद अदानी ग्रुप के शेयर्स लुढ़कने  लगे ?

आपको बता दें कि बुधवार को जारी रिपोर्ट में फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फॉर्डे हिंडेनबर्ग ने बताया कि, "अदानी ग्रुप की सभी सात प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85% से ज्यादा ओवरवैल्यूड हुई है।  अदानी ग्रुप शेयरो  में हेरफेर की, अकाउंटिंग में धोखाधड़ी की, अदानी ग्रुप कई दशकों से मार्केट मेनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग भी कर रहा है। "

अदानी की इन गिरावटों से कितना नुक्सान :
इन आरोपों के नुकसान के बाद अदानी ग्रुप का टोटल नेट वर्थ 97.5 billion-dollar यानी 7.76 लाख करोड़ रुपए रह गई है। अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का 20 हजार करोड़ का ऍफ़पीओ यानी "फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर" शुक्रवार को खुला। प्राइस बैंड ₹3112 से ₹3276 प्रति शेयर तय हुआ लेकिन आज गिरावट के चलते अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर ₹2918 पर आ गया है....  यानी इसमें तकरीबन 14% की गिरावट दर्ज की गई। 

वहीं अगर उसमें अमीरों की लिस्ट की बात करें तो अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी चौथे नंबर से लुढ़क कर अब सातवें नंबर पर जा चुके हैं। आपको बता दें कि 25 जनवरी को गौतम अडानी की नेटवर्क ₹9.20 लाख करोड़ों था जो  शुक्रवार को ₹7.7 लाख करोड़ पर लुढ़क गया।