फिल्म देखने के बाद अमित शाह ने "सम्राट पृथ्वीराज" की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज ना सिर्फ एक वीर योद्धा की कहानी है, जिसने हमारी मातृभूमि के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी,बल्कि हमारी संस्कृति की महानता को भी दर्शाती है। वही उत्तर प्रदेश में अक्षय कुमार के फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" को टैक्स फ्री कर दिया गया है। लखनऊ स्थित लोकभवन में गुरुवार (2 जून 2022) को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ ऑडिटोरियम में पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म को देखने के बाद सीएम योगी ने उसे राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया।
बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर लीड रोल में है। मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म को कुवैत और ओमान में बैन कर दिया गया है,क्योंकि फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बनी है। जिन्होंने बेरहम आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी से भारत की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।
वहीं दिल्ली के चाणक्य थिएटर में बुधवार यानी (1 जून 2022) को गृह मंत्री अमित शाह के लिए सम्राट पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। गृहमंत्री परिवार के साथ यहां फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद अमित शाह ने सम्राट पृथ्वीराज की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि "सम्राट पृथ्वीराज" वीर योद्धा की कहानी है। जिसने हमारी मातृभूमि के लिए लड़ाई लड़ी,बल्कि हमारी संस्कृति की महानता को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को बखूबी दर्शाती है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई भी दी, एक्टर अक्षय कुमार ने इसके लिए एक थैंक्यू ट्वीट भी किया है।
बता दे की "सम्राट पृथ्वीराज" उनके नाम से पहले पृथ्वीराज था। इसको लेकर कई विवाद ना हो इसलिए फिल्म का टाइटल बदलकर "सम्राट पृथ्वीराज " कर दिया गया। हाल में अक्षय कुमार ने भारत सरकार से इतिहास की किताबों को फिर से लिखने की अपील की थी, एक्टर ने कहा था कि इतिहास की किताबों में भारतीय राजाओं के बारे में नहीं बताया जाता है कि वह भी महान थे। देश के बच्चों को महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान के बारे में जानना चाहिए।
