बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास नदावा क्षेत्र घर से एके-47 एवं हैंड ग्रेनेड बरामद करने के मामले में मंगलवार 14 जून 2022 को पटना के एमपी_ एमएलए कोर्ट का फैसला आ गया। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अनंत सिंह को दोषी करार दे दिया गया है। अदालत अब 21 जून को अनंत सिंह के खिलाफ सजा का ऐलान करेगी। अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद है। अनंत सिंह के घर से 16 अगस्त 2019 को छापेमारी करके एके-47 राइफल एंड ग्रेनाइट कारतूस आदि बरामद किए गए थे।
पुलिस के सर्च ऑपरेशन की अगुवाई करने वाली तत्कालीन एसपी लिपि सिंह का दावा था कि हथियार तस्करी की पुख्ता सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसकी जानकारी पटना की तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक को तत्कालीन पुलिस महानिदेशक अवकाश प्राप्त कर चुके गुप्तेश्वर पांडे को भी दी गई थी।पुलिस ने सुबह करीब 4:00 बजे अनंत सिंह के घर पर छापेमारी कर दी थी और हर के केयर टेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही अनंत सिंह फरार हो गए थे। उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अनंत सिंह 2019 से ही पुलिस के गिरफ्त में है ।
एमपी_एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत में सोमवार (13 जून 2022) को कानूनी बिंदुओं पर सुनवाई पूरी होते ही फैसले के लिए 14 जून की तिथि सुनिश्चित कर दी थी। पुलिस में बाढ़,मोकामा,पंडारक एनटीपीसी,हाथीदह एवं बेलछी थानो की पुलिस ने नदावा गांव में अनंत सिंह के घर से 16 अगस्त 2019 को छापेमारी करके एके-47 राइफल,कारतूस बरामद किए थे। उक्त मामलों में अभियोजन पक्ष ने 13 गवाहों से करवाई ।
बचाव पक्ष ने 34 गवाहों से गवाही करवाई। अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं उनके नाम से सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल होते रहे हैं। नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार को लेकर '$%ड़ा की सरकार है, वाला बयान देकर उन्हें सुर्खियां बटोरी थी ।

