आपको बता दें कि हरियाणा से फिर एक बार शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक दंपत्ति को अपहरण करके महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला :
आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह घटना हरियाणा के नूँह जिले में घटित हुई है, जहां 27 जुलाई 2021 को पति पत्नी बाइक से अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान चार युवकों जिनके नाम साबिर, निजरू, अनीस और परवेज ने उनका रास्ता रोक लिया। जिसके बाद दंपत्ति को एक जंगली इलाके में ले जाया गया, जहां इन चारों ने दंपत्ति के साथ लूटपाट की और महिला के साथ छेड़खानी करने के बाद उसका वीडियो बना लिया।
2 दिन बाद आरोपियों ने किया वीडियो वायरल :
2 दिन बाद इन चार आरोपियों ने दंपत्ति के मोबाइल पर कॉल कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए ₹30000 की फिरौती मांगी। हालांकि जब दंपत्ति ने फिरौती देने से इंकार कर दिया तो चारों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो अपलोड कर वायरल कर दिया। जिसके बाद दंपत्ति ने रोजका मेव थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई। रोजका मेव थाने के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक दो आरोपियों को इस घटना में गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं जिले के एसपी ममता खरब के मुताबिक पुलिस ने सोशल मीडिया से इस वीडियो को डिलीट करवा दिया है।
कहां है टुकड़े टुकड़े गैंग :
इस घटना के घटित होने के बाद वामपंथी गैंग और टुकड़े टुकड़े गैंग किसी बिल में छुपा हुआ नजर आता है। हर बार की तरह धर्म विशेष देखकर इस घटना को किसी भी मीडिया समूह द्वारा कवरेज नहीं दी गई, क्योंकि इसमें आरोपी मुसलमान है और पीड़ित हिंदू। बहरहाल जो भी हो हम हर उस खबर की सच्चाई आपके सामने लाएंगे जिसमें यह मायने नहीं रखता की गुनहगार किस धर्म का है, हमारे लिए समाज और देश महत्वपूर्ण है ना की कोई जाति विशेष और धर्म विशेष।