सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली। बिहार में जन्मे 34 साल के सुशांत ने बॉलीवुड में शुरुआत से काफी स्ट्रगल किया था। उनकी पहली कमाई 250 रुपए की थी। जब स्टार बन गए तो चांद पर न सिर्फ प्लॉट खरीद लिया, बल्कि उसे देखने के लिए दूरबीन भी ले आए।
पहली कमाई 250 रुपए :-
सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में वे 6 लोगों के साथ रूम शेयर करते थे। इस दौरान उन्हें एक प्ले के 250 रुपए मिलते थे। सुशांत कभी-कभार फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पीछे बतौर एक्स्ट्रा डांसर भी काम कर लिया करते थे। मुंबई में कई साल स्ट्रगल करने के बाद सुशांत को 2008 में टीवी पर पहला ब्रेक बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'किस देश में है मेरा दिल' से मिला। हालांकि, उनके करियर को असली उड़ान 2009 से 2011 के बीच आए टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली। सुशांत को 2013 में पहली फिल्म 'काई पो छे' मिली। यहां से उनका करियर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा।
ऐसी तमाम खबर पढ़ने और वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे एप्प को अभी इनस्टॉल करे और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे:-
आपकी इस समाचार पर क्या राय है, हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।