बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत की मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों की मिली सभी सदमे में आ गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता बेहोश हो गए। घर के लोग उन्हें संभालने में जुटे हैं। वे होश में आते हैं और फिर थोड़ी देर बाद बेहोश हो जा रहे हैं। करीबी लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों को घर बुलाया गया है। सुशांत के पिता राजीव नगर स्थित रोड नंबर 6 में रहते हैं।
सुशांत एक जिंदादिल इंसान थे:-
सुशांत की मौत की खबर जैसे ही मुंबई से आई आस-पड़ोस के कई लोग उनके घर पहुंच गए। घर के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा है। कुछ ऐसे लोग हैं जो कई बार सुशांत से मिले थे। उनका कहना है कि उन्हें इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ। सुशांत एक जिंदादिल इंसान थे। वे कैसे सुसाइड कर सकते हैं।
ऐसी तमाम खबर पढ़ने और वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे एप्प को अभी इनस्टॉल करे और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे:-
आपकी इस समाचार पर क्या राय है, हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।