उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 31 मई की रात को 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली थीं। पड़ोस में रहने वाले 35 वर्षीय सलमान ने शराब के नशे में उनके घर में घुसकर उनके साथ बलात्कार किया। दरिंदगी के बाद वह उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। सुबह पड़ोसियों ने महिला को खून से लथपथ हालत में देखा। महिला ने बड़ी मुश्किल से अपनी आपबीती बताई। भारी रक्तस्राव के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां 35 दिनों तक जिंदगी-मौत की जंग लड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह घटना पूरे समाज के लिए शर्मनाक है। 80 वर्षीय मां-बहन जैसी महिला, जो जीवन भर की पूजा-पाठ और राम भक्ति में लीन रही होगी, उसके साथ इस प्रकार की क्रूरता किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती। टी. राजा सिंह के शब्दों में कहें तो जिन राम भक्तों ने मंदिर के लिए गोलियां खाईं, जेल गए और कठिनाइयां झेलीं, आज उनके समाज पर ऐसे चरित्रहीन तत्वों द्वारा किए जा रहे अत्याचार पूरे हिंदू समाज के लिए बेहद शर्म की बात है।
योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने आरोपी सलमान को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह तेज कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं। ऐसे जघन्य अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में भय का माहौल बने। योगी जी ने स्पष्ट किया है कि एक भी चंदा चोर या अपराधी को नहीं छोड़ेंगे — उसी तर्ज पर इन दरिंदों की कब्र खोदने का समय आ गया है।

