नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र का ढोंग रचने वाले प्रोपेगैंडा यूट्यूबर ध्रुव राठी का असली चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। उभरते हुए इन्फ्लुएंसर शिवम कुमार का इंस्टाग्राम अकाउंट ‘beyondberry07’ ध्रुव राठी की टीम द्वारा लगाए गए कॉपीराइट स्ट्राइक के कारण सस्पेंड कर दिया गया।
8 जून 2026 को शिवम कुमार ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि उनका अकाउंट, जिसमें 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे, राठी टीम के कॉपीराइट स्ट्राइक के चलते बंद हो गया। शिवम ने ध्रुव राठी की मिमिक्री और पैरोडी वीडियो बनाई थी, जिसमें राठी की तस्वीर और कुछ क्लिप्स का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन बिना ऑडियो के। यह स्पष्ट रूप से व्यंग्य और आलोचना का वीडियो था, फिर भी राठी की टीम ने इसे बर्दाश्त नहीं किया और कॉपीराइट टूल का इस्तेमाल कर छोटे क्रिएटर की आवाज दबा दी।
शिवम कुमार ने वीडियो में सवाल उठाया — “अभिव्यक्ति की आजादी पर ज्ञान देने वाले ध्रुव राठी जर्मनी बैठकर भारत की लोकतंत्र पर टिप्पणी करते हैं, लेकिन खुद की आलोचना सहन नहीं कर पाते। एक छोटे इन्फ्लुएंसर के खिलाफ इतनी जल्दी स्ट्राइक कैसे?”
यह पहली बार नहीं है। दो महीने पहले यूट्यूबर अभिषेक शर्मा को भी ध्रुव राठी के ‘AI फिएस्टा’ वेंचर को एक्सपोज करने वाले वीडियो पर कॉपीराइट स्ट्राइक मिला था। राठी और उनकी टीम बार-बार विरोधी आवाजों को दबाने के लिए कॉपीराइट का हथियार इस्तेमाल करते हैं, जबकि खुद “फ्री स्पीच” के बड़े-बड़े व्याख्यान देते रहते हैं।
इंस्टाग्राम की ‘फेयर यूज’ पॉलिसी पैरोडी, व्यंग्य और आलोचना को छूट देती है, लेकिन राठी जैसे बड़े क्रिएटर्स छोटे क्रिएटर्स की क्रिएटिविटी को कुचलने में लगे रहते हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े “लिबरल” चेहरे की पोल खोलता है, जो खुद सेंसरशिप के सबसे बड़े हामी बन जाते हैं। अब समय है कि प्लेटफॉर्म्स भी ऐसे हाइपोक्रिसी पर कार्रवाई करें!

