आप सांसद राघव चड्ढा ने अब एक नया "फ्रीबी सपना" दिखाया है। उनका कहना है कि हर भारतीय को ChatGPT, Gemini और अन्य AI टूल्स मुफ्त उपलब्ध कराए जाएँ। यह बयान सुनकर लोग हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जब पंजाब में आप सरकार मूलभूत सुविधाएँ तक ठीक से नहीं दे पा रही, तो ऐसे वादों का क्या औचित्य है? विपक्ष का आरोप है कि चड्ढा केवल 15 सेकंड की रीलबाज़ी के लिए बयानबाज़ी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले पंजाब में वादे पूरे करें, फिर देशभर में मुफ्तखोरी का नया सपना बेचें।