आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ट्रांसजेंडर कपल ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी हो तो बीते कुछ दिनों पहले ही ट्रांसजेंडर कपल ने सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी की तस्वीर शेयर की थी, कपल ने बताया था कि मार्च तक नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद है लेकिन ट्रांसजेंडर कपल को 1 महीने पहले ही बच्चे की प्राप्ति हुई।
ट्रांसजेंडर कपल ने 8 फरवरी को दिया बच्चे को जन्म :
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे रिपोर्ट की मानें तो 8 फरवरी 2023 बुधवार की सुबह 9:30 बजे ट्रांसजेंडर कपल ने एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। ट्रांसजेंडर कपल का नाम जिया पवल और जहाद है। बच्चे को जन्म जहाद ने दिया है। जिया ने बच्चे और जहाद के स्वस्थ होने की बात कही है। बच्चा मेल है या फीमेल इस बात की जानकारी ट्रांसजेंडर कपल ने अभी तक नहीं दी है। आपको हैरानी होगी कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ट्रांसजेंडर कपल ने बच्चे को जन्म दिया हो।
ट्रांसजेंडर कपल ने बदले थे अपने जेंडर :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रांसजेंडर कपल जिया ने एक पुरुष के रूप में जन्म लिया था तो वहीं जहाद ने एक स्त्री के रूप में जन्म लिया था। बाद में दोनों ने अपना जेंडर बदल लिया। यानि जिसने पुरुष के रूप में जन्म लिया था वह स्त्री बन गई और जिसने स्त्री के रूप में जन्म लिया था वह पुरुष बन गया। आपको बता दें कि जेंडर बदलने के लिए हुई सर्जरी के दौरान इनके गर्भाशय और प्रजनन अंगों को नहीं हटाया गया था। इसी कारण जहाद गर्भधारण करने और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में सक्षम रहा। जिया और जहाद पिछले 3 वर्षों से एक साथ रह रहे हैं। जब यह दोनों रिलेशनशिप में थे तभी इन्होने सोच लिया था कि इनका जीवन अन्य ट्रांसजेंडर कपल से अलग होना चाहिए।