कंगना राणावत भारतीय बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक चर्चित अभिनेत्री, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को अपना टि्वटर अकाउंट वापस मिल चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते मई 2021 को कंगना राणावत का टि्वटर अकाउंट ट्विटर से सस्पेंड कर दिया गया था जो मंगलवार 24 जनवरी 2023 को दोबारा ट्विटर पर एक्टिव हो गया है।
इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने ट्वीट कर दी :
इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने ट्वीट कर दी। कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि, "सभी को हेलो, यहां वापस आना अच्छा है।" कंगना रानाउत के ट्विटर अकाउंट की वापसी पर नेटिज़ेंस मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि ट्विटर पर कंगना की वापसी राष्ट्रवादी यों के लिए बड़ी खबर है वही हिंदू विरोधी और देश विरोधियों के लिए एक झटका है।
Hello everyone, it’s nice to be back here 🙂
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2023
इमरजेंसी की शूटिंग समाप्त होने की भी जानकारी दी :
कंगना रनौत ने अपने टि्वटर अकाउंट की वापसी पर एक और ट्वीट करते हुए अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग समाप्त होने की भी जानकारी दी और इससे एक जुड़ा हुआ वीडियो भी शेयर किया। आपको बता दें कि कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कंगना रनौत ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, "और यह शूटिंग समाप्त हो गया, इमरजेंसी फिल्म का फिल्मांकन समाप्त हो गया है। आपसे सिनेमाघरों में 20 अक्टूबर 2023 को मुलाकात होगी। "
And it’s a wrap !!!
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2023
Emergency filming completed successfully… see you in cinemas on 20th October 2023 …
20-10-2023 🚩 pic.twitter.com/L1s5m3W99G
क्यूँ हुआ था कंगना का अकॉउंट ससपेंड :
अब आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्या किया था कि मई 2021 में कंगना का अकाउंट ट्विटर द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर कंगना ने कुछ ट्वीट्स किए थे, जिसको ट्विटर ने भड़काऊ बताते हुए कंगना के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।
आपको बता दें कि कंगना रनौत अपने राष्ट्रवादी बयानों के लिए जानी जाती है और हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वही कंगना अक्सर देश विरोधी एजेंडा चलाने वाले लोगों को आरे हाथो लेती है और खरी खोटी सुनाती है साथ ही अपनी राष्ट्रवादी की आवाज को बुलंद करती है।