इंदौर : मध्यप्रदेश से दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है, खबर है कि 18 जुलाई सोमवार की सुबह इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस मध्य प्रदेश के धार जिले में पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। खबरों के अनुसार बस सुबह 7:00 बजे इंदौर बस स्टैंड से रवाना हुई थी, उस वक्त बस में 40 यात्रियों के सवार होने की जानकारी दी गई है ,10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर भी आ रही है, वहीं कुछ लोगों को रेस्क्यू भी किया गया।
मध्य प्रदेश प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। वह घटनास्थल पर और भी जरूरी चीजों को उपलब्ध कराए जाने के आदेश भी दिए गए हैं। मध्य प्रदेश की रेस्क्यू टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है रेस्क्यू किए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ की पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन करके हादसे की जानकारी ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने धार के डीएम से मामले की जानकारी ली। जिला प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है।
खबरों के अनुसार स्पीड में चली आ रही बस में अपना संतुलन खो दिया और पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी , गिरने के कारण बस के पुर्जे पुर्जे हो गए हैं। गोताखोरों की टीम लापता लोगों को ढूंढने में लगी हुई है।