Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

इंजीनियर से गायक गायक से नेता

पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की कल पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। 28 साल के सिद्धू का जन्म मानसा के नजदीकी मूसेवाला गांव में 17 जून 1993 को हुआ था। उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। दुनिया उन्हें उनके रैप और गानों की वजह से जानती थी । 

 

मौजूदा जानकारी के अनुसार सिद्धू की मां अपने गांव की सरपंच थी और सिद्धू ने ग्रेजुएशन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से की थी और उसी दौरान उनका मन गायकी की ओर भागा। फिर वो पढ़ाई करने कनाडा चले गए। उसके बाद उन्होंने कई गाने गाए और युवाओं में मशहूर होते गए। 

साल 2021 के अंत में मूसेवाला ने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस जॉइन की । इसके बाद वह लगातार आम आदमी पार्टी के ऊपर तंज कसने के कारण चर्चा मे थे। पिछले दिनों उन्होंने एक गाना रिलीज किया था जिसमें उन्होंने आप समर्थकों के उपर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार कहा था । 

सिद्दू मूसेवाला अपने बयान के कारण भी काफी चर्चा मे रहते थे। हाल ही में खत्म हुए किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए , फंडिंग की थी और जिसके बाद दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर खुलेआम हिंसा हुई थी। इसी के साथ उन्होंने हिंदू पुजारी पर अभद्र टिप्पणी भी किया था। जिससे हिंदू समाज़ के बीच एक गलत प्रभाव गया था। एक बयान आता है की भारत को कश्मीर छोड़ देना चाहिए। युवाओं मुसेवाला के गाने से काफी प्रभावित होते थे क्योंकि इसमें बंदूक और गैंगस्टर जैसी बाते होती थी और कही न कही युवाओं के अंदर एक गलत संदेश जाता था । 

ऐसे में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्दू मूसेवाला के हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड ने ली है। फेसबुक अकाउंट के जरिए एक पोस्ट में बराड़ ने विवादित गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने पोस्ट में लिखा कि मुसेवाला उसके कई साथियों की हत्या के मामले में जिम्मेदार था,लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की ऐसे में उसकी हत्या कर दी। हालांकि बड़ा ही दिलचस्प है कि राज्य में भागवत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी ने मुसेवाला की हत्या से ठीक 1 दिन पहले उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया था ।