अब्दुल का बेटा आप नहीं बनाएगा पंचर अब वो साइकिल फैक्ट्री का देखेगा ख्वाब गुजरात में बोले ओवैसी और साथ ही बोल की RSS वाले बनाते हैं इसका मजाक । इसके बाद ओवैसी ने कहा अब हम उनको बताएंगे कि अब्दुल अब तक पंचर बनाता था, लेकिन अब अब्दुल का बेटा एपीजे अब्दुल कलाम की तरह साइंटिस्ट बनेगा। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात के मांगरोल आयोजित AIMIM की जनसभा में यह बात कही ।
उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ परिवार के लोग बार-बार मुस्लिमों का नाम लेकर तंज कसते रहते हैं कि अब्दुल पंचर बनाने वाला है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि ऐसा बोला जाता है न ?
इसके बाद ओवैसी ने कहा अब हम उनको बताएंगे कि अब्दुल अब तक पंचर बनाता था लेकिन अब्दुल का बेटा एपीजे अब्दुल कलाम की तरह साइंटिस्ट बनेगा। इंशाअल्लाह ! "उन्होंने कहा कि अब्दुल का बेटा पंचर नहीं बनाएगा बल्कि साइकिल की पूरी की पूरी फैक्ट्री ही खोलेगा। AIMIM के मुखिया ने कहा कि उनका ख्वाब है, कल तक जो पंचर बनाते थे उनके बेटे पंचर ना बनाएं यह उनकी कोशिश है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ो और जीतो, ताकि कोई अब्दुल पंचर न बनाए।
उन्होंने कहा कि अब्दुल तो पंचर बना चुका लेकिन अब कोई अब्दुल का बेटा सड़क पर नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि अब्दुल तो फल बेचता था लेकिन उसका बेटा ऐसा नहीं करेगा । उन्होंने मुस्लिम परिवारों से ख्वाब देखने की अपील करते हुए कहा कि वह सपने देखेंगे तभी तो पूरे होंगे। ओवैसी ने आरोप लगाया है कि जालिम लोग हमेशा कहते हैं कि तुम्हें ख्वाब देखने की इजाजत नहीं है लेकिन आप अब देखना शुरु करो और हम मिलकर उन ख्वाबों को पूरा करेंगे। उन्होंने लोगों को अल्लाह पर भरोसा रखने की सलाह देते हुए कहा कि कब तक हम नाइंसाफी की जिंदगी गुजारेंगे और जुल्म का शिकार बनेंगे। कब तक हम डर_डर कर जिंदगी गुजारेंगे। इसलिए वह इस कोशिश में लोगों की दुआओं के लिए आए हैं , क्योंकि गुजरात में AIMIM मजबूत होगी तो इन मुद्दों को हल कर सकते हैं ,बता दें कि गुजरात के साथ-साथ राजस्थान के मुस्लिम वोट बैंक पर भी ओवैसी की नजर है ।
