देश मे पिछले कई दिनों से एक विषय पर काफी चर्चा गर्म है कि भारत का रक्षा मंत्रालय भारतीय सेना (तीनो सेना) मे एक tour of duty नामक प्रस्ताव पारित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है और कई विश्वस्त सूत्रों कि माने तो ये प्रस्ताव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है ! पर अभी तक ना देश का रक्षा मंत्रालय और ना हि भारतीय सेना ने यह बात किसी भी माध्यम से कहा है कि हम TOD लाने वाले हैं खैर, यह अभी उड़ता खबर है, इसकी पुष्टि भारत सरकार या सेना करे तो हि यह मान्य होगा !
लेकिन इतना कहना सही होगा कि बिना आग का धुआँ नहीं निकलता है । विगत समय पहले याद हो तो देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी पिछ्ले साल अगस्त माह मे एक ट्वीट कर के tour of duty नामक प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने कि बात को स्वीकारा था, तो इतना जरूर पुष्टि होता है कि इस विषय पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही !
अब Tour of duty क्या है
सीधे भाषा मे समझे तो सरकार अब देश के नौजवानों को सेना मे महज 4 साल के लिए न्यूक्त करेगी जिसमें 6 माह का basic ट्रेनिंग सहित साढ़े तीन साल सेवा करने का मौका मिलेगा और उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऐसे 25% जवानो को भारतीय सेना के अफसर चयनित करके उनको परमानेंट करेंगे और बाकी के जवानो को वापिस घर भेज दिया जाएगा , लेकिन 75% जवान घर जाकर क्या करेंगे, क्या सरकार उनको कुछ विशेषाधिकार देगी इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाया है !
Tour of duty के फायदे
कई रक्षा experts कि माने तो इससे सेना और ज्यादा young और agile होगी ,सेना के सेवानिवृत जवानों को pension देने का भार कम होगा जिसको देश के रक्षा कारको मे लगाया जा सकेगा सहित अन्य कई फायदे गिनाये जा रहे हैं ।
Tour of duty के नुक्सान
जब तक इसका पूरा जानकारी खुद देश का रक्षा मंत्रालय या सेना नहीं देती है तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी !
तो ये रहा कुछ छोटी जानकारी TOD के बारे मे , उम्मीद ये जताया जा रहा है कि सरकार जल्द हि अपना रुख इस पर साफ करेगी और विस्तृत रूप से इसकी जानकारी देगी !
