सुशात सिंह राजपूत मुम्बई के बान्द्रा के माउंट ब्लांट अपार्टमेंट के एक डुप्लेक्स फ्लैट में रहते थे। उनके साथ फ्लैट में 4 लोग और रहते थे। इनमें नीरज सिंह, दीपक सावंत (दोनों कुक) और सिद्धार्थ पठानी और एक अन्य हैं। सुशांत ने रात 12 बजे एक एक्टर को भी फोन किया था। मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया – नौकर ने पुलिस को जानकारी दी।
क्या कहना है पुलिस का:-
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह उनके दोस्त घर में साथ थे। उनसे भी पूछताछ हो सकती है। सुशांत के मैनेजर के मुताबिक वह अपनी दवाइयां नहीं खा रहे थे। 4 महीने से वो किसी भी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर को वक्त नहीं दे रहे थे। सुशांत के जीजा आईपीएस अधिकारी हैं। वह चंडीगढ़ में पोस्टेड हैं। वह मुंबई पहुंच रहे हैं। इसके बाद ये तय किया जाएगा कि अंतिम संस्कार कहां किया जायेगा। सुशांत की मुंबई में रहने वाली बहन रूबी साथ है।
सुशांत के दोस्तों का कहना है – वह पिछले काफी वक्त से डिप्रेशन में थे। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की एक बिजनसमैन के साथ पिछले हफ्ते ही सगाई हुई है। सुशांत की मैनेजर रहीं दिशा सालियन ने भी पांच दिन पहले अपनी जान दे दी थी। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सुशांत से पूछताछ भी की गई थी। सुशांत के मामा ने न्यायिक जांच की मांग की है। परिवार के लोगों के मुताबिक, सुशांत एक बंगाली लड़की से परेशान थे। सुशांत के पिता पटना से कुछ दिन बाद ही मिलने जाने वाले थे। इसी बीच यह खबर आ गई।
ऐसी तमाम खबर पढ़ने और वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे एप्प को अभी इनस्टॉल करे और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे:-
आपकी इस समाचार पर क्या राय है, हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।