दिल्ली भाजपा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भोजपुरी गानों के सुपरस्टार और प्रसिद्ध रिकिंया के पापा गाने वाले मनोज तिवारी को हटा कर उत्तर प्रदेश प्रदेश कन्नौज के रहने वाले आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश पद से हटाए जाने के बाद मनोज तिवारी ने अपना पहला भावुक ट्वीट कर दिल्ली की जनता का धन्यवाद अदा किया है। उन्होंने कहा है कि जानें-अनजाने में कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें। बता दें कि मनोज तिवारी को हटा कर यूपी के आदेश गुप्ता को कमान सौंपी गई है।
यह है मनोज तिवारी का पूरा ट्वीट:-
मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश् अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व दिल्लीवासियों का सदैव आभारी रहूंगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना..। इसके साथ ही उन्होंने नये प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि भाई आदेश गुप्ता को असंख्य बधाइयां।
ऐसी तमाम खबर पढ़ने और वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे एप्प को अभी इनस्टॉल करे और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे:-
आपकी इस समाचार पर क्या राय है, हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।