Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

चंद्रयान 2 : तमिलनाडु की सत्ता सतह ने बचा लिया ‘विक्रम’ को टूटने से..?




पहले आपको यह बताते हैं कि तमिलनाडु के दो गाँवों की क्या भूमिका रही ? दरअसल, इसरो के पूर्व निदेशक एम. अन्नादुरई के अनुसार चांद की सतह पृथ्वी की सतह से बिल्कुल अलग और दुर्गम है। चांद की सतह पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को उतारने से पहले हमें धरती पर इसकी रिहर्सल करनी थी। इसके लिये चांद की सतह, प्रकाश और वातावरण का निर्माण करना जरूरी था। चांद की सहत पर विशाल गड्ढे (क्रेटर), चट्टानें और धूल है। इसलिये लैंडर और रोवर को चांद की सतह पर उतारने से पहले उसके पहियों का परीक्षण करना जरूरी था। तभी भूवैज्ञानिकों ने पता लगाया कि तमिलनाडु में सलेम के पास स्थित दो गाँवों सीतमपोंडी और कुन्नमलाई वह दो गाँव हैं, जिनकी मिट्टी और पत्थर चांद की सतह पर मौजूद मिट्टी और पत्थरों से मिलते-जुलते हैं। 

समाचार पढ़ने से पहले एक गुजारिस , हमारे फेसबुक पेज को  लाइक कर हमारे साथ जुड़े। 



यही कारण है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चांद की सतह पर लैंडर विक्रम को उतारने से पहले इस मिट्टी के साथ लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग की ग्रांड रिहर्सल की। पहले इसरो ने चांद की तरह दिखने वाली 60 से 70 टन मिट्टी अमेरिका से आयात करने का विचार किया था, परंतु ऐसा करना महंगा पड़ रहा था, जिसके बाद इसरो ने सस्ता रास्ता तलाश करना शुरू किया था। इसी बीच भूवैज्ञानिकों ने इसरो को बताया कि उन्हें जिस तरह की मिट्टी की तलाश है, वह तमिलनाडु में सलेम के पास स्थित सीतमपोंडी और कुल्लमलाई गाँवों में मौजूद है। इसके बाद इन गाँवों में मौजूद एनोरोथोसाइट (anorothosite) चट्टानों की मिट्टी और पत्थरों को कर्नाटक लाया गया था।




इसके बाद कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित चल्लकेरे गाँव ने अपनी भूमिका निभाई थी। इस गाँव में तमिलनाडु के दोनों गाँवों से लाई गई मिट्टी और चट्टानों के पत्थरों से चांद की आर्टिफिशियल सतह बनाई गई थी। सतह के साथ ही चंद्रमा पर मौजूद सूर्य-प्रकाशीय वातावरण से मिलता-जुलता आर्टिफिशियल प्रकाशीय वातावरण भी तैयार किया गया था। इसरो के पूर्व निदेशक एम. अन्नादुरई के अनुसार अमेरिका से मिट्टी को आयात करने और यहाँ चांद की आर्टिफिशियल सतह और वातावरण बनाकर लैंडर विक्रम तथा रोवर प्रज्ञान की लैंडिंग की ग्रांड रिहर्सल के लिये 25 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था, परंतु आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसमें कोई खर्च नहीं हुआ, क्योंकि सर्विस प्रोवाइडर ने इसके लिये इसरो से कोई चार्ज नहीं लिया था। एनोरोथोसाइट चट्टानों को बेंगलुरु लाने के बाद प्रयोगशाला में उसका परीक्षण किया गया और इसके बाद उसे उपरोक्त गाँव में ले जाकर आवश्यकतानुसार सतह का आकार दिया गया तथा चांद की आर्टिफिशियल सतह बना कर उस पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को उतारने का सफल प्रयोग किया गया था।

आपकी इस समाचार पर क्या राय है,  हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे। 



आपकी प्रतिक्रिया

खबर शेयर करें