पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC की गुंडागर्दी एक बार फिर उजागर हो गई है। डायमंड हार्बर क्षेत्र के फालता थाने पर TMC नेता जहाँगीर खान (जिसे स्थानीय स्तर पर 'पुष्पा' के नाम से जाना जाता है) की पत्नी सरीना खान (रेजिना बीबी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरीना पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति की गिरफ्तारी के विरोध में भारी भीड़ जुटाकर फालता थाने पर हिंसक प्रदर्शन का नेतृत्व किया और जेल ब्रेक की कोशिश की।
जहाँगीर खान पहले ही एक्सटॉर्शन, धमकी और अन्य आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चूका है। इसकी गिरफ्तारी के बाद सरीना ने फालता इलाके में भारी भीड़ इकट्ठा की और थाने पर हमला बोल दिया। स्थिति इतनी बिगड़ी कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) को बुलाना पड़ा। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर भीड़ को खदेड़ा और कानून-व्यवस्था बहाल की। इस पूरे मामले में अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरीना थाने पर हमले की मुख्य साजिशकर्ता बताई जा रही हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही रणनीतिक बैठक की थी, जिसमें इस हिंसक प्रदर्शन की योजना बनाई गई।

