Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

अपनी ही 5 वर्षीय बेटी के सामने पत्नी की क्रूर हत्या: नसीम ने ईंट मारकर सना का सिर कुचल दिया

मुरादाबाद में दहेज़ के लिए नसीम ने दिया खौफनाक हत्या को अंजाम: नसीम ने 5 साल की बेटी के सामने पत्नी सना का सिर ईंट से कुचल डाला! दहेज के नाम पर प्रताड़ना, प्रेम विवाह का नाटक और तीन मासूम बच्चों की जिंदगी तबाह – 


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर हमीर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। नसीम नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी सना के सिर पर ईंट से क्रूर हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार 5 जून 2026 की सुबह हुई, जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

घटना के समय घर में मौजूद 5 साल की बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन नसीम ने उसे धक्का दे दिया। सना बुरी तरह घायल हो गईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद नसीम अपने 3 साल के बेटे अली हमजा को साथ लेकर फरार हो गया, लेकिन रास्ते में बच्चे को छोड़कर खुद भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारों के अनुसार, नसीम और सना ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं। लेकिन शादी के बाद नसीम सना को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता था। यह प्रेम विवाह का खूबसूरत नाटक एक बार फिर हिंसा और क्रूरता में बदल गया। 

यह घटना इस्लामिक कट्टरपंथीयो की उन सैकड़ों कहानियों में से एक है जहां लड़कियों को फुसलाकर शादी का जाल बिछाया जाता है और बाद में दहेज, जबरन धर्मांतरण या हिंसा का शिकार बनाया जाता है। मासूम बच्चों की आंखों के सामने मां की ऐसी बर्बर हत्या कोई भी सहन नहीं कर सकता।  कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए ताकि ऐसे दरिंदे बेखौफ न घूमें। सना जैसी मांओं की चीखें अब अनसुनी नहीं होनी चाहिए। पुलिस को नसीम को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलानी चाहिए।