Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

मुंबई में 1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुलडोज़र

आपको बता दें कि मुंबई के मढ इलाके में  समुद्र किनारे बने अवैध स्टूडियो पर बीएमसी ने शुक्रवार सुबह बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी नेता तथा पूर्व सांसद के सुमैया ने की थी। सुमैया ने आरोप लगाया था कि यह अवैध स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख कि शह पर बनाया गया था। 


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टूडियो 5 लाख  वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसको 2021 में बनाया गया था।  इस स्टूडियो को बनाने में करीब ₹1000 की लागत आई थी। इस स्टूडियो में रामसेतु और आदि पुरुष जैसी बड़ी बजट की फिल्में शूट की गई थी। राम सेतु का बजट 150 करोड़ तो वही आदिपुरुष का बजट 600 बताया जा रहा है। 

क्या कहा सोमैया ने :
सुबह करीब 11 बजे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक को आज नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना यह स्टूडियो पूर्व मंत्रियों आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बना था। इस निर्माण के खिलाफ हम दो साल से संघर्ष कर रहे थे।