18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में है. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने गृह राज्य उड़ीसा से दिल्ली पहुंची थी.दिल्ली में उन्होंने पीएम मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.
Nda के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल कर ली है.इस दौरान पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहृ, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने हैं.इतना ही नहीं द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान एनडीए की एकजुटता भी नजर आई .