Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार जाने सिंधिया खेमे से कितने मंत्री बनाए गए

अगर आप सबको याद हो तो बीते कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कमलनाथ की सरकार को गिरा कर ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के खेमे में आ गए थे जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से पलट गई थी और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार जारी रखा है आपको बता दें कि गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, इमरती देवी और प्रभुराम चौधरी राज्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं। कार्यक्रम से पहले शिवराज ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों की लिस्ट सौंपी। अगर हम पुराने चेहरों में बात करें तो पारस जैन, गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ला, संजय पाठक, जालम सिंह पटेल और सुरेंद्र पटवा को लेकर सहमति नहीं बनी। लिहाजा इनके नामों पर देर रात तक असमंजस बरकरार रहा।



कैसे तय हुए मंत्रियों के नाम:-
आपको बता दें कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे केंद्रीय नेतृत्व से मिले कुछ निर्देश के बाद भोपाल पहुंचे,  जिसके बाद सहस्त्रबुद्धे मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी सहस्त्रबुद्धे और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच तमाम उलझनों पर बात हुई। 

आपको बता दें कि देर रात मंत्री बनाए जा रहे सभी नेताओं को फोन किया गया। साथ ही राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन तथा संजय पाठक पर सहमति नहीं थी इसलिए इन नेताओं को देर रात मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया। राजेंद्र पांडे की भी दावेदारी मजबूत थी लिहाजा उनसे भी सहस्त्रबुद्धे ने बात की। अगर पार्टी सूत्रों की बात करें तो उनका कहना है कि पूर्व में यह विचार था कि मंत्रिमंडल की संख्या सीमित रखी जाए, किंतु 28 मंत्री बनाए जाने और पांच मंत्री पहले से होने के बाद अब मंत्रिमंडल में सिर्फ एक ही पद खाली रहेगा।विधानसभा की सीटों के आधार पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ 34 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं।



किनको मिला मौका :-
भाजपा के 16, इनमें 7 पुराने और 9 नए चेहरों को मिलेगा मौका
1. गोपाल भार्गव
2. भूपेंद्र सिंह
3. यशोधरा राजे सिंधिया
4. विजय शाह
5. जगदीश देवड़ा
6. बृजेंद्र प्रताप सिंह
7. विश्वास सारंग
8. प्रेम सिंह पटेल
9. इंदर सिंह परमार
10.ऊषा ठाकुर
11.ओम प्रकाश सकलेचा
12.भारत सिंह कुशवाह
13.रामकिशोर कांवरे
14.मोहन यादव
15.अरविंद भदौरिया
16.राम खिलावन पटेल

सिंधिया खेमे से 9 और कांग्रेस से भाजपा में आए 3 मंत्री बनेंगे
सिंधिया खेमे से
1. महेंद्र सिंह सिसोदिया
2. प्रभुराम चौधरी
3. प्रद्युम्न सिंह तोमर
4. इमरती देवी
5. राज्यवर्धन सिंह
6. ओपीएस भदौरिया
7. गिर्राज दंडोतिया
8. सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
9. बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस से भाजपा में आए
1. हरदीप सिंह डंग
2. बिसाहूलाल सिंह
3. एंदल सिंह कंसाना



ऐसी तमाम खबर पढ़ने और वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे पेज को अभी लाइक करे,कृपया पेज लाईक जरुर करे :- 




आपकी इस समाचार पर क्या राय है,  हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे। 


आपकी प्रतिक्रिया

खबर शेयर करें