बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शव का रविवार देर रात मुंबई में पोस्ट मार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह हैंगिग बताई गई है। सुशांत का शव अभी मुंबई के कूपर हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखा गया है। अंग के कुछ नमूने अभी कालीना फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। उनका परिवार भी पटना से मुंबई पहुंच चुका है। यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, पटना से पहुंचा परिवार
मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए भेजे गए :-
सुशांत सिंह राजपूत के दो मोबाइल, लैपटॉप लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने सुशांत की बैंक स्टेटमेंट भी मंगाई है। निधन से एक रात पहले एक्टर महेश शेट्टी को कॉल किया था और उससे पहले सुबह 9.30 को अपनी बहन को फोन किया था। बता दें महेश शेट्टी सुशांत के साथ सीरियल किस देश में है मेरा दिल में नजर आए थे। महेश शेट्टी अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भुज' में उनके भाई का रोल निभाने वाले हैं।
ऐसी तमाम खबर पढ़ने और वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे एप्प को अभी इनस्टॉल करे और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे:-
आपकी इस समाचार पर क्या राय है, हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।