अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुछ उपद्रवी तत्वों की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने पर अमेरिका ने खेद जताया है। भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने कहा कि वॉशिंगटन में गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जाना दुखद है। इसके लिए हमें खेद है। कृपया हमारी ओर से विनम्र माफी को स्वीकार करें। अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लायड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से हिंसक प्रदर्शनों का दौर चल रहा है। ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
ऐसी तमाम खबर पढ़ने और वीडियो के माध्यम से देखने के लिए हमारे एप्प को अभी इनस्टॉल करे और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे:-
आपकी इस समाचार पर क्या राय है, हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे।