Default Image

Months format

View all

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

404

Sorry, the page you were looking for in this blog does not exist. Back Home

Ads Area

बंगाल में खूनी जंग जारी, 3 BJP और 1 TMC कार्यकर्ता की मौत




राजनीतिक वर्चस्व की आग में झुलसते बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नाजट इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में चार लोगों के मारे जाने व तीन के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। खबरों को अनुसार हिंसक झड़प में मारे जाने लोगों में 3 भारतीय जनता पार्टी और 1 तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन मौतों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल भेजा गया है।




सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भगवा झंडे को हटाने के लिए झड़प हुई। मामले के बाद मुकुल रॉय के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उत्तर 24 परगना जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा कि पार्टी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी देगी क्योंकि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हिंसा के लिए तृणमूल ही जिम्मेदार है। वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि उसका भी एक कार्यकर्ता मारा गया है।






आपकी प्रतिक्रिया

खबर शेयर करें