क्या है खबर ?
नंबर छह : मिमी चक्रवर्ती
लोकसभा चुनाव जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती को अब सबसे खूबसूरत सांसद माना जा रहा है। मिमी चक्रवर्ती की चर्चा लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान ही होने लगी थी। तब से ही वे सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। मिमी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की जाधवपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अनुपम हाजरा को 2,95,239 वाेटों के बड़े अंतर से हराया। वे 30 वर्ष की हैं।
नंबर दो : महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंची महुआ मोइत्रा की खुबसूरती के खूब चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की है। वे 44 वर्ष की हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कल्याण चौबे को कड़े मुकाबले में हराया। महुआ मोइत्रा की जीत का अंतर 63,218 वोटों का रहा।
नंबर तीन : नवनीत कौर राणा
महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली नवनीत कौर राणा बेहद खास हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हुईं नवनीत कौर राणा ने शिव सेना के दिग्गज अद्सुल आनंदराव विथोवा को चुनाव में हरा दिया। मोदी लहर के बाद भी उन्होंने शिव सेना उम्मीदवार को 36,951 वोटों से हराया। उनकी भी खूबसूरती के खूब चर्चे रहे हैं। वे 33 साल की हैं।
नंबर चार : प्रीतम मुंडे
पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की दूसरी बेटी प्रीतम मुंडे ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में बाजी मारी है। 36 वर्षीय प्रीतम मुंडे को बिना शोरगुल किए अपना काम करने के लिए जाना जाता है। उनकी खूबरसूती के साथ-साथ उनके काम की भी खूब चर्चा बीड क्षेत्र में है। यही वजह है कि दोबारा महाराष्ट्र के बीड लोकसभा सीट से प्रीतम मुंडे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बजरंग मनोहर सोनवाने को 1,68,368 वोटों से हराया।
नंबर पांच : दिया कुमारी
राजस्थान के राजधराने से आने वाली दिया कुमारी की खूबसूरती की खूब चर्चा होती रही है। 48 वर्षीय दिया कुमारी को राजसमंद में राजकुमारी दिया कुमारी के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इस बार उन्होंने राजसमंद लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार देवकीनंदन उर्फ काका को 5,51,916 वाटों के भारी अंतर से हराया है।
नंबर छह : मिमी चक्रवर्ती
लोकसभा चुनाव जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती को अब सबसे खूबसूरत सांसद माना जा रहा है। मिमी चक्रवर्ती की चर्चा लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान ही होने लगी थी। तब से ही वे सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। मिमी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की जाधवपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अनुपम हाजरा को 2,95,239 वाेटों के बड़े अंतर से हराया। वे 30 वर्ष की हैं।
हमारे फेसबुक पेज को जरूर लाइक करे :